फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   क्राइम ब्रांच ने बवाल के आरोपी को गिरफ्तार किया

क्राइम ब्रांच ने बवाल के आरोपी को गिरफ्तार किया

Tue, 21 May 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने बवाल के आरोपी को गिरफ्तार किया
क्राइम ब्रांच ने बवाल के आरोपी को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। वर्ष 2013 में फल विक्रेता की मौत को लेकर देवबंद में हुए बवाल के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि इससे पूर्व भी पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
23 अप्रैल 2013 को मोहल्ला नेचलगढ़ निवासी फल विक्रेता मोहम्मद अफजाल की एमबीडी चौक के पास फल बेचते समय मौत हो गई थी। आरोप पुलिस पर लगा था कि एक पुलिसकर्मी का डंडा लगने से उसकी मौत हुई है। इसे लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया और अफजाल के शव को सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। उपद्रवियों ने मोहल्ला मोहल्ला गुज्जरवाड़ा के पास पुलिस जीप और लोक निर्माण अतिथिगृह को आग के हवाले कर दिया था। इतना ही उपद्रवियों ने तत्कालीन एसपी देहात के गनर से मारपीट करते हुए एके-47 लूट ली थी। इसका आज तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

बलवा करने के आरोप में पुुलिस ने 20 से अधिक नामजद और 100 से ज्यादा अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें शाहजीलाल निवासी हाजी रूमी को भी नामजद किया गया था। हाजी रूमी वर्तमान में मोहल्ला खानकाह में दारुल उलूम वक्फ के पास परिवार के साथ रह रहा है। मंगलवार को क्राइम ब्रांच के निरीक्षक नीरज सिंह ने टीम के साथ रूमी को उसके घर से गिरफ्तार किया। इससे पूर्व कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि कई लोग इलाहाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल : त्यागी
देवबंद। बजरंग दल के नेता विकास त्यागी ने कहा कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलेगा और बवाल से जुड़े सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेगा। साथ ही कहा कि अभी तक लूटी गई एके-47 को बरामद नहीं किया गया। विकास ने एसटीएफ पर मामले में ढ़िलाई बरतने का आरोप लगाया। वह डिप्टी सीएम को पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए कठोर कार्रवाई कराए जाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed