{"_id":"5ce441d7bdec22077268a4f6","slug":"15584629878-devband-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता व्यक्ति का शव लिंक नहर में पड़ा मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लापता व्यक्ति का शव लिंक नहर में पड़ा मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता व्यक्ति का शव लिंक नहर में मिला, हत्या की आशंका
देवबंद (सहारनपुर)। तीन दिनों से घर से लापता हुए ग्रामीणों का शव मंगलवार को लिंक नहर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
साखन कलां गांव निवासी छंगा का 34 वर्षीय पुत्र सुक्कड़ करीब तीन दिन पूर्व घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर लिंक नहर में पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर सीओ अजय शर्मा और इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास कराए, तो ग्रामीणों ने उसकी शनाख्त सुक्कड के रूप में की। इस दौरान सुक्कड़ के परिजन भी वहां पहुंच गए और शव को देखकर बिलखकर रोने लगे। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मृतक परिजनों और आसपास लोगों से जानकारी लेते हुए उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। कुलदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक परिजनों ने लिखित में कोई शिकायत नहीं की है। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।