फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शराब ठेके पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

शराब ठेके पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Tue, 21 May 2019 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
शराब ठेके पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
शराब ठेके पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव पीनना स्थित शराब ठेके पर मुफ्त में शराब नहीं देने पर आरोपियों ने सोमवार देर रात सेल्समैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सेल्समैन इस हमले में बाल-बाल बच गया, जिसकी तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

शामली जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी राहुल शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन है। राहुल ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार देर रात पीनना निवासी हिमांशु व अंकित उर्फ सेठ नामक युवक अपने साथी के साथ ठेके पर पहुंचे और 20 पव्वे शराब ली। सेल्समैन ने शराब के रुपये मांगे तो आरोपियों ने इंकार कर दिया। इसे लेकर उनकी ठेके के सेल्समैन राहुल से तीखी नोकझोंक हो गई, जिसके बाद वे गालीगलौज करते हुए वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी पर फिर से ठेके पर पहुंचे और सेल्समैन राहुल पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कातिलाना हमले में सेल्समैन बाल-बाल बच गया और उसने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी अंकित सेठ को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed