{"_id":"5ccdd552bdec2207626c367e","slug":"151556993362-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कढ़ली में दो पक्षों में संघर्ष, तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कढ़ली में दो पक्षों में संघर्ष, तीन लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। मकान के निर्माण में राजमिस्त्री ने मजदूरी के रुपये मांगने पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में संघर्ष हो गए। हमले में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए।
गांव कढ़ली निवासी कुलदीप शर्मा दिल्ली में रहते हैं। इनका पुराना मकान व जमीन गांव में ही है। कुलदीप शर्मा गांव के स्थित मकान का निर्माण करा रहले हैं। गांव निवासी राजमिस्त्री सोनू पुत्र मूले सिंह मकान का निर्माण कर रहा है। सोनू के कुलदीप पर मजदूरी के रुपये बकाया चल रहे हैं। शनिवार शाम को कुलदीप गांव में आया था। राजमिस्त्री सोनू ने अपनी मजदूरी के रुपये उससे मांगे। मजदूरी के रुपयों के लेनदेन को लेकर इनमें कहासुनी हो गई। जिसको लेकर दोनों पक्षों लोग आमने सामने आ गए। गाली गलौज के बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों में धारदार हथियार चल गए। हमले में राजमिस्त्री सोनू, कुलदीप शर्मा व उसका पिता निर्भय सिंह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल सोनू व कुलदीप को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। इस मामले की अभी तक दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।