फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नकली शराब बनाते तीन आरोपी गिरफ्तार

नकली शराब बनाते तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
नकली शराब बनाते तीन आरोपी गिरफ्तार
मंसूरपुर। गांव नावला में पुलिस ने एक मकान से छापा मारकर नकली शराब बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार की देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि गांव नावला में एक मकान में नकली शराब बनाई जा रही है। पुलिस ने सूचना के आधार पर रुचिन त्यागी पुत्र प्रवेश के मकान पर छापा मारा। छापे के दौरान वहां से पुलिस ने तीन लोगों को रुचिन त्यागी गांव नावला, बालेंद्र व सोनू निवासी गांव खानुपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 150 लीटर रेक्टिफाइड, 300 लीटर शराब तथा 16 पेटी पव्वों में भरी हुई शराब, बोतलों के ढक्कन, 5000 खाली पव्वे, रैपर तथा सील लगाने की मशीन बरामद की। दरोगा ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है। आरोपियों ने बनाए गए शराब के पव्वों पर सरशादीलाल डिस्टलरी मंसूरपुर के नाम के रेपर लगा रखे हैं। यह लोग सर शादीलाल शराब फैक्ट्री के नाम के बोतलों पर रेपर लगाकर नकली शराब बना रहे थे। पुलिस ने सर शादीलाल शराब फैक्ट्री के अधिकारियों को बुलाकर इसकी जानकारी दी। इस संबंध में मंसूरपुर डिस्टलरी के जीएम प्रशासन सुनील कुमार जैन का कहना है कि उनकी फैक्ट्री से कोई रेपर और सील चोरी नहीं हुए हैं। फैक्ट्री के नाम के रेपर और ढक्कन डुप्लीकेट बनवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed