फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नर्स के मकान पर किया अवैध कब्जा

नर्स के मकान पर किया अवैध कब्जा

Mon, 02 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
नर्स के मकान पर किया अवैध कब्जा
मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद के विजयनगर निवासी ए बटर फील्ड ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन मिस अगनस बटर फील्ड मल्हूपुरा में रहती थीं, जो स्वास्थ्य विभाग से बतौर नर्स सेवानिवृत्त हुईं थीं। पीड़ित के अनुसार, नर्स की विगत 27 फरवरी को मौत हो गई थी, जिसके बाद से उनका मकान खाली पड़ा हुआ था। आरोप है कि कुछ समय बाद जब वे बहन के मकान पर आए तो उस पर मल्हूपुरा के ही नवाब, आशु व चार अज्ञात लोगों ने अवैध रूप से अपना सामान रखकर कब्जा कर लिया था। यह देख ए बटर फील्ड ने पुलिस को सूचना देकर मकान खाली करा लिया और उस पर अपना ताला लगाकर 27 अप्रैल को विजयनगर लौट गए। एक सप्ताह बाद चार मई को जब वे लौटे तो इस बार फिर से उक्त मकान पर कुछ लोगों का कब्जा मिला, जिनमें आसिफ, आदिल, बुद्धू, तोसीद, मोहसिन व फिरोज निवासीगण सरधना शामिल हैं। पीड़ित के अनुसार, जब आरोपियों को मकान खाली करने के लिए कहा गया तो उन्होंने धमकियां देनी शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बच्चों के विवाद में किया धारदार हथियारों से हमला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जामियानगर निवासी दिलशाद ने तहरीर देकर बताया कि बच्चों के बीच खेलने को लेकर शनिवार शाम के समय विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर मोहल्ले के ही साजिद, सलीम, सलमान व सुल्तान ने दिलशाद के घर में घुसकर उस पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर साजिद, सलीम व सुल्तान को हिरासत में ले लिया है। उधर, दूसरे पक्ष के सलीम ने भी तहरीर देकर दिलशाद पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस उक्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed