{"_id":"5b16dc754f1c1ba56e8b65be","slug":"151528224885-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया
जानसठ (ब्यूरो)। गांव गढ़ी में युवक ने घरेलू कलह के चलते गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में घायल को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
मंगलवार की सुबह गांव गढ़ी निवासी पवन पुत्र प्रताप सैनी ने घरेलू कलह के चलते घर में बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में पहुंचे। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो पवन खून में लथपथ अंदर पड़ा हुआ था। इसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। गोली युवक के पेट में लगी थी। परिजनों ने युवक को गंभीर अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने घायल युवक को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ एसकेएस प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा व एसएसआई मनोज कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए दो नाली बंदूक घर के अंदर से बरामद की। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने परिजनों से पूछताछ की। युवक की शादी 4 वर्ष पूर्व ककरौली क्षेत्र में तय हुई थी। हालांकि दोनों पक्षों में बरातियों की संख्या को लेकर विवाद के चलते शादी नहीं हो पा रही थी, जिसके चलते युवक परिवार वालों वह शादी को लेकर टेंशन में चल रहा था। इसी के चलते युवक ने मंगलवार की सुबह अपने घर में कमरे के अंदर से कुंडी बंद कर अपने आपको गोली मार ली। कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।