{"_id":"5aea0a7b4f1c1b9e098b7c94","slug":"151525287547-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के अंदर से कैश से भरा बैग समझकर उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार के अंदर से कैश से भरा बैग समझकर उड़ाया
Updated Thu, 03 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खतौली। बाइक सवार दो युवक कार के अंदर रखे बैग को रुपयों से भरा समझकर उड़ाकर ले गए।
केके जैन डिग्री कालेज की प्रबंध समिति के सचिव मुकेश जैन बुधवार को अपने साथी के साथ कार से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। जीटी रोड पर घंटाघर के पास बाइक सवार दो युवकों ने कार के बराबर में पहुंचकर मुकेश से कहा कि कार से तेल निकल रहा है। मुकेश को लगा कि पंक्चर हो गया है। उन्होंने कार को साइड में लगा ली और नीचे उतरकर टायर चेक करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार युवक कार की खिड़की खोलकर उसमें रखा बैग उठाकर ले गए। बाद में पता चला कि कार में रखा बैग गायब था। बैग में जरूरी कागजात और मुकदमों से संबंधित फाइलें थी। पुलिस का मानना है कि बाइक सवार युवक चोर थे, वे कार में रखे बैग में कैश होना समझकर चोरी कर ले गए। मुकेश जैन ने पुलिस को तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने पुलिस के साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। फुटेज में बाइक सवार की आधी तस्वीर दिखाई दे रही है।