फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अग्रसेन विहार निवासी सपना का था रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव

अग्रसेन विहार निवासी सपना का था रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव

Wed, 18 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
अग्रसेन विहार निवासी सपना का था रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव
अग्रसेन विहार निवासी सपना का था शव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या करने वाली महिला की पहचान हो गई। वह नई मंडी के अग्रसेन विहार की रहने वाली सपना थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। इस संबंध में मृतका के पिता ने नई मंडी कोतवाली पर तहरीर देकर ससुराल वालों को उसकी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को मायके वालों के सुपुर्द कर दिया।

सोमवार सुबह परिक्रमा मार्ग के रेलवे फाटक के पास एक महिला ने शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मृतका की पहचान अग्रसेन विहार निवासी सपना पत्नी कुलदीप के रूप में हुई। उसके मायके वालों ने उसकी पहचान की। मंगलौर के गांव गुरकुल नारसन निवासी मृतका के पिता सुखबीर सिंह ने इस संबंध में नई मंडी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बेटी की मौत का जिम्मेदार उसके पति कुलदीप, देवर रणवीर और सास लोकेंद्री को ठहराया। बताया कि छह साल पहले सपना की शादी कुलदीप के साथ हुई थी। एक बच्चा होने के बाद भी ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि ससुराल वालों के प्रताड़ऩा से तंग आकर सपना ने आत्महत्या की है। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि पिता की ओर से तहरीर आई है, जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वाले अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed