{"_id":"5ab2a3e74f1c1bb1758b6a4b","slug":"151521656807-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने वाले आरोपी का रिमांड, मोबाइल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी मांगने वाले आरोपी का रिमांड, मोबाइल बरामद
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। सराफ से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने आरोपी का कोर्ट से छह घंटे का रिमांड लिया था। नामजद आरोपी कोर्ट में सरेंडर होकर जेल चला गया था।
पुलिस के मुताबिक मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सराफ राजकुमार वर्मा पुत्र सेवाराम वर्मा ने छह मार्च को तहरीर देकर बताया था कि गांव बिजेंद्र पुत्र अतर सिंह ने मोबाइल फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। बिजेंद्र की बात का पहले तो उसने मजाक करना समझा था, लेकिन लगातार कई बार फोन करके पैसे न मांगने पर जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी से सराफ और उसका परिवार पूरी तरह से भयभीत हो गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल कर बिजेंद्र के विरुद्ध रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस की दबिश की वजह से नामजद आरोपी बिजेंद्र ने पांच दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर दिया था। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया था। बुधवार को पुलिस ने कोर्ट से आरोपी बिजेंद्र को छह घंटे के रिमांड पर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अलकनंदा के पास खंडहर पड़े होटल से मोबाइल बरामद किया, जिस मोबाइल फोन से आरोपी ने सराफ से रंगदारी मांगी थी। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि रंगदारी मांगने वाले आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल बरामद किया गया है। इसी आरोपी ने सराफ से फोन से रंगदारी मांगी थी।
तीन शराब तस्कर बंदी
शाहपुर/छपार। हरसोली पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया बरवाला नहर के पास चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अरुणाचल प्रदेश के शराब के 33 पव्वे बरामद किए हैं। आरोपी लुकमान पुत्र जमालुद्दीन को पुलिस ने जेल भेज दिया। उधर, छपार पुलिस ने गांव परेई निवासी उमेश और जोगेंद्र को शराब का अवैध कारोबार करने के आरोप में जेल भेजा। पुलिस ने मकान से 336 पव्वे शराब के बरामद किए।