{"_id":"5a9836d14f1c1b2d068b962d","slug":"151519924945-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटेसरा नहर में दो युवकों के शव मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुटेसरा नहर में दो युवकों के शव मिले
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
चरथावल। कुटेसरा नहर में दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
कुटेसरा के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह नहर में दो युवकों के शव देखे। शव देवबंद की तरफ से आ रही नहर में पीछे से बहकर आ रहे थे। दोनों पूरी तरह से नग्न अवस्था में थे। मौके पर काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने चौकीदार को इस बारे में जानकारी दी। सूचना पर चरथावल इंस्पेक्टर जीसी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। शव काफी पुराने प्रतीत हो रहे थे। पूरी तरह गलने के कारण उनके पूरे अंग भी मौजूद नहीं थे। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन लाश की हालत काफी खराब होने के कारण कोई पहचान का चिह्न उनके शरीर पर नजर नहीं आ रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों की हत्या कर शवों को नहर में फेंका गया। शव करीब दस दिन पुराने प्रतीत हो रहे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद लाश करीब 35 वर्ष के युवकों की प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे। इस संबंध में आसपास की थानों और जनपदों की पुलिस को भी सूचना दे दी है, ताकि मृतकों की पहचान हो सके।