फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एक महिला के दो पतियों के चक्कर में उलझी पुलिस

एक महिला के दो पतियों के चक्कर में उलझी पुलिस

Sun, 11 Feb 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
एक महिला के दो पतियों के चक्कर में उलझी पुलिस
एक महिला के दो पतियों के चक्कर में उलझी पुलिस
विज्ञापन

भोपा। कुछ ग्रामीणों के साथ मदद मांगने थाने पर पहुंची एक महिला के दो पतियों के चक्कर में पुलिस काफी देर तक उलझी रही। दरअसल, इस महिला के यहां पहुंचने पर एक युवक ने उसे खुद का पति बताते हुए नाराज होकर हरिद्वार जाने की बात कही जबकि दूसरे युवक ने हरिद्वार से उसे लाने और कोर्ट मैरिज होने का दावा किया। बाद में महिला के मां-बाप पहुंचने पर ही एक युवक को पति बताया गया।
थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम निरगाजनी निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि रविवार सवेरे वह घर के बाहर था। तभी धीराहेड़ी मार्ग से एक महिला भागती हुई उनकी बस्ती की ओर आई जो बहुत घबराई हुई थी। महिला ने लोगों को आपबीती सुनाई तथा संजय का मोबाइल लेकर अपने परिजनों से फोन पर बात की। उसने परिजनों को मौके पर पहुंचने को कहा। कुछ देर बाद ग्राम धीराहेडी निवासी कुछ लोग भी आ गए। इनमें से एक युवक ने महिला को अपनी पत्नी बताकर उसे साथ ले जाने का प्रयास किया। काफी देर तक दोनों पक्षों में महिला को ले जाने को लेकर खींचतान होती रही।
विज्ञापन

मामले की सूचना भोपा पुलिस को दी गई तो पुलिस महिला को थाने ले आई। दोनों पक्षों के लोग भी थाने पहुंच गए। धीराहेड़ी निवासी एक युवक ने बताया कि वह उसे हरिद्वार से कुछ युवकों को 80 हजार रूपये दे शादी करके लाया है और शुक्रवार को हरिद्वार में ही कोर्ट मैरिज भी की है। इसलिए यह उसकी पत्नी है। उधर, दयाशंकर नाम का शख्स भी मौके पर पहुंचा और उसने महिला को अपनी पत्नी बताया। साथ ही बताया कि शुक्रवार को वह उससे नाराज होकर हरिद्वार हर की पौड़ी पर जा बैठी थी। तभी कुछ युवकों ने उसके फोटो खींच लिए तथा घर छोड़ने के नाम पर उसे भोपा थाना क्षेत्र के धीराहेड़ी ले आये। रविवार सुबह वह मौका पाकर भाग निकली तथा पड़ोसी गांव में पहुंच गई। बाद में महिला के मां-बाप भी थाने पहुंचे। उन्होंने महिला को बेटी और दयाशंकर को ही दामाद बताया। भोपा थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि महिला के खरीद फरोख्त का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed