{"_id":"59cfe4a34f1c1bae538b523f","slug":"151506796707-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से अश्लील हरकत, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से अश्लील हरकत, विरोध करने पर पीटा
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा(मुजफ्फरनगर)। गादला में सरकारी नल से पानी लेने गई युवती के साथ मारपीट करने और अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त हो गया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला निवासी युवक ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी भांजी घर के बाहर खड़े सरकारी नल से पानी लेने गई थी तो वहां गांव का ही विशेष समुदाय का युवक खड़ा था, जो युवती को गाली-गलौज करने लगा। युवती ने विरोध किया तो युवक ने अश्लील हरकत की। आरोपी युवती को घसीट कर अपने घर ले गए। सूचना पर युवती की मां और परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपी ने अपने दो और भाइयों के साथ मिलकर मारपीट की, जिसमें युवती को चोट आई। मामले को लेकर दर्जनों लोग देर रात भोपा थाने पहुंचे और कार्यवाही की मांग करते हुए हंगामा किया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती को चोटें आई हैं, जिसके कारण उसे डॉक्टरी के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।