फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हाशिमपुर में शिया-सुन्नी आमने-सामने आए

हाशिमपुर में शिया-सुन्नी आमने-सामने आए

Tue, 06 Jun 2017 12:08 AM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
हाशिमपुर में शिया-सुन्नी आमने-सामने आए
हाशिमपुर में शिया-सुन्नी आमने-सामने आए
विज्ञापन

रामराज/मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र के गांव हाशिमपुर की धर्मस्थल में लगी एक अलमारी को उखाड़ने और धार्मिक सामग्री को निकालने को लेकर शिया और सुन्नी आमने-सामने आ गए। इससे दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर सुलह कराई। एसडीएम और सीओ ने दोनों पक्षों के साथ संयुक्त बैठक लेकर मामले का निस्तारण कराया।

गांव हाशिमपुर स्थित धर्मस्थल में शिया-सुन्नी समुदाय के लोग संयुक्त रूप से नमाज पढ़ते हैं। इसमें में चार अलमारी लगी हैं। शिया समुदाय के लोगों ने चार अलमारियों में से एक अलमारी अपने धार्मिक ग्रंथ और अन्य जरूरी सामान रखने के लिए सुन्नी समाज से मांगी थी। आरोप है कि यह अलमारी नहीं दी गई तो शिया समाज के वजीर हैदर ने बाजार से एक अलमारी खरीदकर पहले से लगी अलमारियों के साथ ही खड़ी करा दी। रविवार रात कुछ लोगों ने शिया समाज की इस अलमारी को उखाड़ लिया और उसमें रखा सामान भी गायब कर दिया। सुबह होने पर इस घटना की जानकारी मिली तो शिया समाज के लोगों में रोष हो गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। इस घटना की जानकारी मिलने पर शिया पक्ष ने थाने में शिकायत की। रामराज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। एसडीएम जानसठ ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, सीओ एसकेएस प्रताप, थानाध्यक्ष रामराज अनिल कुमार ने दोनों पक्षों की थाना परिसर में बैठक कर मामले का निस्तारण कराया। सर्वसम्मति से तय हुआ कि सुन्नी पक्ष शिया पक्ष को एक अलमारी देगा, जिसका प्रयोग शिया पक्ष अपने धार्मिक सामान आदि रखने के लिए करेगा। अलमारी से निकाला गया सामान भी वापस कराया जाएगा और भविष्य में दोनों पक्ष आपसी सहमति से काम करते रहेंगे। सीओ ने बताया कि एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है और घटना पर पूरी नजर बनी हुई है। थाने में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान असरमपाल, फजलू रहमान, अंसार, मक्सूद, इन्तेजार, वजीर हैदर, अनीस अहमद, अहसान, खालिद, यामीन, हुसैन अब्बास, हसीन हैदर, महमूद, फिरोज जैदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed