{"_id":"593462844f1c1b47248b4592","slug":"149660532913-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लूट में पुलिस को कैश की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक लूट में पुलिस को कैश की तलाश
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक लूट में पुलिस को कैश की तलाश
मुजफ्फरनगर। पीनना बैंक से लूटे गए कैश की बरामदगी नहीें होने से पुलिस का गुडवर्क बीच में रुक गया है। पुलिस की ओर से दबिशों का दौर जारी है। पुलिस आरोपी के काफी नजदीक पहुंच चुकी है।
शहर कोतवाली के पीनना गांव स्थित सर्व यूपी ग्रामीण विकास बैंक में बदमाशों ने मैनेजर, कैशियर और सफाईकर्मी को स्टोर में बंद कर सात लाख 56 हजार की नगदी मंगलवार को लूट ली थी। शातिर बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। मौके पर पहुंचे डीआईजी के सुनील एम्युनल और एसएसपी अनंत देव ने वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया था। पुलिस ने मामले में दर्जनों युवकों को उठाकर पूछताछ की थी। क्राइम ब्रांच और शहर कोतवाली पुलिस के हत्थे सभी बदमाश चढ़ चुके हैं, लेकिन जिसके पास बैंक से लूटी गई रकम है वह अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में दिन रात जुटी है। पुलिस बरामदगी के प्रयास में जुटी है। कैश मिलते ही पुलिस घटना का पूरी तरह से खुलासा कर देगी। बाकी सभी आरोपी पुलिस की पकड़ में आ चुके है।