{"_id":"5ccc8a74bdec2207476e1ae0","slug":"141556908660-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। खेत की डोल को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और दो युवकों को थाने ले गई। मामले में समझौता कराने पहुंचे ग्रामीणों को पुलिस हिरासत में ले लिया, जिससे अफरातफरी मच गई।
पुरकाजी के गांव भदोला में शुक्रवार को खेत की डोल को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक पक्ष के पूर्व प्रधान प्रीतम सिंह और दूसरे पक्ष नरेश को थाने ले आयी। जहां पर दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए। एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। गांव में जाकर मामले का निपटारा करने की हिदायत दी। इसी बीच किसी ग्रामीण द्वारा मामले को उलझाने का प्रयास करने पर पुलिस ने समझौता कराने आए चार लोगों को भी हिरासत में ले लिया। बाद में ग्रामीणों द्वारा समझाने पर पुलिस ने घंटों बाद उन्हें रिहा किया।