फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चों के विवाद में भिड़े दो समुदाय के लोग, तनाव

बच्चों के विवाद में भिड़े दो समुदाय के लोग, तनाव

Sun, 31 Mar 2019 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में भिड़े दो समुदाय के लोग, तनाव
बच्चों के विवाद में भिड़े दो समुदाय के लोग, तनाव
विज्ञापन

मीरापुर। मोहल्ला मुकल्लमपुरा में रविवार शाम बच्चों के बीच हुए विवाद में देर रात दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जिसे लेकर आक्रोशित भीड़ ने थाने में हंगामा किया। हालांकि देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

कस्बे के मोहल्ला मुकल्लमपुरा में रविवार शाम के समय महबूब व राजेंद्र के बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया, जो बढ़ते-बढ़ते देर रात मारपीट तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महबूब व राजेंद्र दोनों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि थाने जाकर महबूब को तो छोड़ दिया गया, वहीं राजेंद्र को जेल भेजने की बात की गई। इसे लेकर राजेंद्र पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग थाने जा पहुंचे और हंगामा कर दिया। विवाद बढ़ते देख पुलिस ने राजेंद्र को भी छोड़ने का आश्वासन दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता हुई, जिसमें माफी-तलाफी करने पर उनके बीच सुलह हो गई। देर रात राजेंद्र को भी छोड़ दिए जाने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed