{"_id":"5ca0f9cebdec2214530fa8f6","slug":"141554053582-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला की बरामदगी की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता महिला की बरामदगी की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता महिला की बरामदगी की मांग
खतौली। लापता महिला की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों ने इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा से मिले। मोहल्ला सराफान की रहने वाली सुनीता त्यागी पिछले चार दिनों से लापता है। परिजनों ने महिला को काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। रविवार को परिजन अपने साथ मोहल्ले के लोगों को लेकर थाने में पहुंचे। थाने में इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा से लोगों ने लापता महिला की सकुशल बरामदगी की मांग की। इंस्पेक्टर महिला को सकुशल बरामद करने का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला मनोरोगी भी है, जिस कारण वह कहीं चली गई है। महिला को तलाश किया जा रहा है।
युवक के साथ मारपीट
सिखेड़ा। गांव बहादरपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव निवासी राजकुमार पुत्र कृष्णपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की उसके योगेश पुत्र प्रताप पर कुछ रुपये उधार थे। रुपये मांगने पर योगेश ने गालीगलौज कर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर योगेश को जेल भेज दिया है।