{"_id":"5c797845bdec224e364fb1a7","slug":"141551464517-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को ई-रिकशा चालक ने किया अगवा करने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को ई-रिकशा चालक ने किया अगवा करने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को अगवा करने का प्रयास
मुजफ्फरनगर। शहर के कोर्ट रोड से कच्ची सड़क के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई युवती को चालक ने रुड़की रोड पर अगवा करने का प्रयास किया। खतरा भांपकर युवती ने चलती ई-रिक्शा से छलांग लगा दी, जिससे उसके दांत टूटने के साथ ही वह गंभीर रूप से घायल भी हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए फिर ई-रिक्शा में बैठाकर एक दूसरे समुदाय की बस्ती में ले गया, जहां ग्रामीणों ने युवती को जिला अस्पताल भेजते हुए आरोपी को भगा दिया।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि तीन दिन पूर्व वह किसी काम से कोर्ट रोड पर आई थी। यहां से वह कच्ची सड़क जाने के लिए एक ई-रिक्शा में सवार हुई। पीड़िता के अनुसार, ई-रिकशा चालक उसे कच्ची सड़क ले जाने के बजाय अहिल्याबाई चौक से रुड़की रोड की तरफ ले गया। पूछने पर उसने पहले आनंदपुरी पंप वाली गली और फिर सहारनपुर अड्डे से पहले वाली गली से निकलना बताया, लेकिन जब वह ई-रिक्शा लेकर रामपुरी गेट से आगे जा पहुंचा तो युवती ने खतरा भांपते हुए उसे रुकने के लिए कहा। नहीं रुकने पर चलती ई-रिक्शा से छलांग लगा दी। चलती ई-रिक्शा से कूदने के कारण सड़क पर गिरने से युवती के दांत टूटने के साथ ही वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने पुलिस को ई-रिकशा का रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।