फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दंपती के बीच हाईप्रोफाइल ड्रामा, हंगामा

दंपती के बीच हाईप्रोफाइल ड्रामा, हंगामा

Sat, 23 Feb 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
दंपती के बीच हाईप्रोफाइल ड्रामा, हंगामा
मुजफ्फरनगर। मनमुटाव के चलते पति के साथ मायके जा रही नवविवाहिता कोर्ट रोड पर चलती ई-रिक्शा से कूद गई। उसने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। वहीं देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच थाने में ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव न्याजूपुरा निवासी एक युवक की शादी मेरठ जनपद के दौराला थाना क्षेत्र के गांव वलीदपुर निवासी एक युवती के साथ करीब डेढ़ माह पूर्व हुई थी। करीब एक हफ्ते पूर्व नवविवाहिता को उसके पिता ने ससुराल भेजा था, जिसके चेहरे पर आंखों के नीचे गंभीर मारपीट के निशान थे। ससुराल पक्ष के पूछने पर भी नवविवाहिता ने इस संबंध में कुछ नहीं बताया, जिसके बाद से ही पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। युवक के अनुसार, काफी पूछताछ के बावजूद पत्नी ने मारपीट के संबंध में कुछ नहीं बताया और उल्टे झगड़ा करने लगी। शुक्रवार सुबह वह पत्नी को उसके मायके छोड़ने के लिए ले जाने लगा। रोडवेज स्टैंड जाते समय जैसे ही ई-रिकशा में बैठा दंपति कोर्ट रोड पहुंचा, अचानक नवविवाहिता ने ई-रिकशा से छलांग लगा दी, जिससे उसका सिर सड़क से टकराया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं नवविवाहिता ने हंगामा खड़ा कर दिया, जिस पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दोनों को सिविल लाइंस थाने ले गए। वहां नवविवाहिता ने अपने पति पर ही मारपीट का आरोप लगाते हुए अपने परिजनों को इसकी सूचना दे दी, जिस पर उसके परिजन भी थाने जा पहुंचे। वहां दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा होता रहा और नवविवाहिता ने पति के साथ रहने से ही इंकार कर दिया। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते की कवायद की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed