फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बिलासपुर में मामूली विवाद में घर पर हमला

बिलासपुर में मामूली विवाद में घर पर हमला

Thu, 21 Feb 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में मामूली विवाद में घर पर हमला
मुजफ्फरनगर। गांव बिलासपुर में कुछ लोगों ने मामूली कहासुनी पर एक व्यक्ति घर पर हमला बोल दिया। जिसमें युवती समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपियों की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी बाबू की भतीजी शर्मा की बुधवार को शादी थी। बरात आने से पहले सभी लोग मंगलवार रात दहेज में दिया जाने वाला सामान दिखावे के लिए घर के बाहर रखवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने सामान बाहर निकालने पर आपत्ति जताई, जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके कुछ देर बाद ही कुछ युवकों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ बाबू के परिवार पर हमला बोल दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमले में घायल हुए बाबू, फारूख, इमदाद, असलम, साकिब व चाहत को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद हमलावरों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन कोई भी हत्थे नहीं चढ़ा। पीड़ित बाबू ने हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed