{"_id":"5c51f05abdec22653c2d15ad","slug":"141548873818-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद हुए बवाल की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे के बाद हुए बवाल की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के बाद हुए बवाल की रिपोर्ट दर्ज
छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव बसेड़ा में मंगलवार देर रात युवक की मौत के बाद हुए बवाल के मामले में पांच युवकों के खिलाफ बलवा समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे युवक के शव का कड़ी सुरक्षा के बीच गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
छपार थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी सचिन पुत्र भोपाल की मंगलवार शाम मोरना की तरफ से आते वक्त पॉपुलर लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई थी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बसेड़ा-मोरना मार्ग पर जाम लगाते हुए ट्रैक्टर चालक आजाद, निवासी दौलतपुर की जमकर धुनाई कर दी थी। पुलिस ने बमुश्किल ट्रैक्टर चालक को भीड़ से बचाया था। इसके बाद बवाल बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसी तरह स्थिति पर काबू पाया था। देर रात एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने आर्थिक सहायता व सचिन की पत्नी को विधवा पेंशन दिलाए जाने की घोषणा कर जाम खुलवाते हुए स्थिति पर काबू पाया था। देर रात हादसे में मरे सचिन के भाई दीपक ने गांव के ही पांच युवकों अंकित, राम, सोनू, सुभाष व बंटी के खिलाफ तहरीर देकर झगड़ा व बलवा करने का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, हादसे में युवक की मौत का मुकदमा अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज किया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव में पहुंचा, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। ऐहतियातन गांव में सीओ सदर रिजवान अहमद व इंस्पेक्टर छपार सुभाष राठौर टीम के साथ मौजूद रहे।