{"_id":"5c50a4cebdec2256b807f291","slug":"141548788942-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार व्यापारियों को लूटने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार व्यापारियों को लूटने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली-जानसठ मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार व्यापारियों को लूटने की कोशिश की। बदमाशों ने कार रोकने को फायरिंग भी की। जिसमें व्यापारी बाल बाल बच गए।
बिजनौर निवासी कपड़ा व्यापारी राजेंद्र अग्रवाल पुत्र सतीश अपने साथी गुड़ व्यापारी राकेश वर्मा और नीरज प्रजापति के साथ कार से सोमवार रात करीब 10 बजे दिल्ली में एक हॉस्पिटल से बीमार रिश्तेदार को देखकर लौट रहे थे। खतौली और जानसठ मार्ग पर गांव लिसौड़ा से निकलते ही गांव खानजहांपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके कार को रुकवाने का प्रयास किया। राजेंद्र ने कार की स्पीड तेज कर दी। जिसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने कार पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि गोली कार के बराबर से होकर गुजर गई। व्यापारी कार को तेजी से लेकर सीधे जानसठ पहुंचे। व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने चलती कार में 100 नंबर पर पुलिस को सूचना देनी चाही, लेकिन 100 नंबर नहीं लग सका। इसके बाद व्यापारी पुलिस को सूचना दिए बिना ही कार में बैठकर बिजनौर की ओर निकल गए।