फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगे

नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगे

Sat, 19 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगे
नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगे
विज्ञापन

भोपा। नौकरी लगवाने का झांसा देकर गांव अथाई निवासी युवक से शातिरों ने लाखों की ठगी कर ली। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने आरोपी से रुपये मांगे तो उस पर फायरिंग कर हत्या की धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव अथाई निवासी विनोद कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी जितेंद्र नामक व्यक्ति ने कुछ समय पूर्व सरकारी विभाग में उसकी नौकरी लगवाने के नाम पर 9.50 लाख रुपये बतौर सुविधा शुल्क लिए थे। पीड़ित के अनुसार काफी समय बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो उसने जितेंद्र से अपने रुपये लौटाने के लिए कहा। आरोप है कि रुपयों का तकादा करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने विनोद पर फायरिंग कर दी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed