{"_id":"5aeb59164f1c1b63098b7d31","slug":"141525373206-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहजीब की ससुरावालों ने पीट पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहजीब की ससुरावालों ने पीट पीटकर मार डाला
Updated Fri, 04 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की हत्या में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मोरना। ककरौली के गांव कंहेड़ा में रविवार को ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप मायके वालों ने लगाया था। मृतका के भाई मुकीम की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्जकर लिया था। उस वक्त ससुराल वालों ने बताया था कि विवाहिता की जहर खाने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मारपीट करने पर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
थाना ककरौली के एसएसआई राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि 26 अप्रैल को थाना के गांव कम्हेड़ा में तहजीब की जहर देकर हत्या करने का मामला है, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पीएम रिपोर्ट में मृतका के शरीर के ऊपरी भाग पर गहरी चोट करने तथा उससे हत्या हो जाना दर्शाया गया है। पुलिस पीएम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे की धारा को तरमीम करते हुए धारा 302 के अंतर्गत दर्जकर लिया है। पुलिस आरोपी पति शहजाद व उसके भाई इस्तकार, युनुस पुत्रगण मुश्ताक, ननद शहजादी, ससुर मुश्ताक पुत्र रफीक व नंदोई फाखरुदीन पुत्र अब्दुल लईक की तलाश में जुट गई है। आरोपियों की तलाश में उनके आवास व रिश्तेदारों के घरों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।