फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हिंसा के आरोपी विकास मेडियन का कोर्ट में सरेंडर

हिंसा के आरोपी विकास मेडियन का कोर्ट में सरेंडर

Fri, 27 Apr 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
हिंसा के आरोपी विकास मेडियन का कोर्ट में सरेंडर
हिंसा के आरोपी विकास मेडियन का कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दलित आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के एक आरोपी विकास मेडियन ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

दो अप्रैल को दलित आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, उपद्रव के मामले में नई मंडी कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। नई मंडी इंस्पेक्टर ने हरशरण शर्मा ने शहीद उधम सिंह सेना के जिलाध्यक्ष विकास मेडियन पुत्र राकेश मेडियन, अलमासपुर निवासी उपकार बावरा समेत चार लोगों को नामजद करते हुए 200-250 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया था। पुलिस नामजद आरोपी विकास मेडियन की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश डाल रही थी। बृहस्पतिवार को विकास मेडियन ने एसीजेएम प्रथम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। विकास की ओर से उसके अधिवक्ता रविंद्र सिंह और संदीप कटारिया ने जमानत अर्जी दाखिल की, जिसे न्यायाधीश ने खारिज कर विकास को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में 10 मई तक के लिए जेल भेज दिया। उधर, दूसरी ओर जेल में बंद अलमासपुर निवासी उपकार बावरा की न्यायिक हिरासत में भी कोर्ट ने 10 मई तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed