फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों में मारपीट, पथराव, अफरातफरी मची

दो पक्षों में मारपीट, पथराव, अफरातफरी मची

Fri, 01 Mar 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, पथराव, अफरातफरी मची
खतौली। दो पक्षों के लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला काजियान निवासी मोहम्मद तकी पुत्र मोहम्मद रफी और मोहल्ले के ही रहने वाले मोनू, आमिल, ओसामा, गज अली पुत्रगण इरशाद पक्षों के बीच शुक्रवार शाम को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। पथराव से मोहल्ले के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed