फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गैंगरेप के आरोपियों के एनबीडल्ब्यू जारी

गैंगरेप के आरोपियों के एनबीडल्ब्यू जारी

Fri, 24 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपियों के एनबीडल्ब्यू जारी
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए बीमार महिला से गैंगरेप के मामले में न्यायालय ने एक महिला समेत पांच आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी किए है। पुलिस अभी तक एक महिला समेत चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
शहर कोतवाली के मोहल्ले की विवाहिता के साथ 11 नवंबर को गैंगरेप किया गया था। बीमार विवाहिता को डॉक्टर के यहां दिखाने के नाम पर उसे कार में डाल कर एक स्थान पर ले जाकर सात लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। आरोपी अगले रोज उसे अचेत अवस्था में मकान के बाहर डाल कर फरार हो गए थे। इसके बाद एक सपा महिला नेता के पुत्र ने रिवाल्वर से डरा धमका कर पीड़ित परिवार को चुप रहने और कार्रवाई न करने की धमकी दी थी। मामले को लेकर लोगों ने हंगामा किया, तब पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस एक महिला और तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। शहर कोतवाली के एसएसआई समयपाल सिंह अत्री ने बताया कि अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने आरोपी महिला नीतू के अलावा गुड्डू बिहारी, नितिन पुत्र सुरेंद्र, सन्नी और हरिद्वार निवासी प्रवेंद्र के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed