फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता लापता, परिजनों का हंगामा

विवाहिता लापता, परिजनों का हंगामा

Thu, 09 Nov 2017 12:55 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता लापता, परिजनों का हंगामा
विवाहिता लापता, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरगनर। विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई। वह नकदी और जेवरात भी साथ ले गई। उसकी बरामदगी को लेकर परिजनों ने रात को शहर कोतवाली पर हंगामा किया। पुलिस ने तलाशने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी निवासी नितिन छोले भटूरे बेचता है। मंगलवार को वह काम पर गया था। घर पर उसकी पत्नी मौजूद था। शाम को जब वह आया तो पत्नी आशा घर से लापता मिल। मकान में रखे छह हजार रुपये और जेवरात भी गायब मिले। रात को परिजन शहर कोतवाली पहुंचे और विवाहिता की बरामदगी को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने जल्द विवाहिता को तलाशने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इस संबंध में उसके पति ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


झुलसी विवाहिता ने दम तोड़ा
मुजफ्फरनगर। संदिग्ध हालातों में झुलसी विवाहिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया।
शहर कोतवाली पर तहरीर देकर मिमलाना रोड निवासी नौशाद ने बताया कि उसकी बहन मुंजरीन का निकाह खालापार के इम्तियाज के साथ हुआ था। तीन माह पहले उसकी बहन ससुराल में जल गई थी। उसका मेरठ में उपचार चल रहा था। बुधवार को मुंजरीन की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उसके शव का पोस्टमार्टम न कराते हुए किसी प्रकार की कार्रवाई कराने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्रवधू से मारपीट की
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला कृष्णापुरी के अमरपाल को गिरफ्तार कर उसका शांति भंग में चालान किया है।पुलिस ने बताया कि उसकी पुत्रवधू शालू ने तहरीर देकर ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया था।


किरायेदारों ने किया हमला
मुजफ्फरनगर। खालापार निवासी गबलू ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि खालापार में उसकी तीन दुकानें है, जो किराए पर दे रखी है। आरोप लगाया कि किरायेदारों ने दुकानों पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उन्होंने उस पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed