फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बंधक बना कर बाप- बेटे से कराई मजदूरी

बंधक बना कर बाप- बेटे से कराई मजदूरी

Sat, 16 Sep 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
बंधक बना कर बाप-  बेटे से कराई मजदूरी
मुजफ्फरनगर। बड़ौत के गांव बड़ौली निवासी पिता और पुत्र को बंधक बनाकर कुछ युवकों ने ढाई माह तक मजदूरी कराई। विरोध करने पर मजदूरी के रुपये भी नहीं दिए। परिजनों की शिकायत पर समाजसेवी महिला और पुलिस ने गांव में दबिश देकर दोनों को बंधनमुक्त कराया।
विज्ञापन

बागपत जिले के बड़ौत के गांव बड़ौली निवासी दिव्यांग राजेंद्र और उसके पुत्र विनोद ने काफी समय पहले जमीन-घर बेच दिया था। दोनों पिता-पुत्र ढ़िकौली में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहे थे। जुलाई माह में ढ़िकौली का पप्पू दोनों को तितावी में डेयरी पर नौकरी करने के लिए ले आया। तितावी के गांव करवाड़ा में दोनों पिता-पुत्र को डेयरी पर पशुओं की देखभाल के लिए लगवा दिया। यहां डेयरी संचालकों ने दोनों को बंधक बना लिया। दोनों से करीब ढाई माह तक बंधक बनाकर मजदूरी कराई। बंधक बनाए जाने की शिकायत ढ़िकौली में रिश्तेदारों को मिली। उसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समाजसेवी राजेश चौधरी, ढ़िकौली से राजेंद्र की बहन अंजलि और डॉयल 100 पुलिस ने गांव करवाड़ा में डेयरी पर दबिश दी। यहां दोनों राजेंद्र और विनोद काम करते मिले। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बंधक बनाने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed