फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अमर उजाला ब्यूरोयुवक की फांसी लगा कर आत्महत्या की

अमर उजाला ब्यूरोयुवक की फांसी लगा कर आत्महत्या की

Mon, 14 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोयुवक की फांसी लगा कर आत्महत्या की
छपार(मुजफ्फरनगर)। परिजनों के डांटने पर युवक ने पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह रात को लापता हो गया था। रविवार सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छपार निवासी भोपाल का बेटा राहुल (24) शनिवार रात करीब नौ बजे शराब पीकर घर पहुंचा था, तो परिजनों ने उसे डांट दिया। जिस पर वह घर से निकल गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर वह नहीं मिला। परिजनों के डांटने पर राहुल ने रात में ही नीम के पेड़ पर लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर राहुल का लटका शव देखा। इसके बाद परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि युवक शराब पीने का आदी था और रोजाना घर में झगड़ा करता था।
विज्ञापन

कुतुबपुर में भी युवती की चोटी कटी
छपार(मुजफ्फरनगर)। मेहमानों को खाना खिलाते हुए एक किशोरी की चोटी कट गई। गांव कुतुबपुर में तेल्लू त्यागी के यहां मेहमान आए हुए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे घर में मेहमानों को उसकी बेटी मनीषा (15) खाना खिला रही थी। बताया गया है कि उसी समय अचानक उसकी चोटी कटकर नीचे गिर गई। इस दौरान उसके सिर में दर्द हुआ था। इसकी जानकारी पाकर मौके पर काफी ग्रामीण जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
चरथावल(मुजफ्फरनगर)। रविवार को दस साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed