फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुकेश हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच

मुकेश हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच

Wed, 26 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मुकेश हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच
मुकेश हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। 2014 में शहर कोतवाली क्षेत्र के काली नदी के पुल पर मिले मुकेश के शव के मामले में सीबीसीआईडी जांच की जा रही है। सीबीसीआईडी के मेरठ खंड अधिकारी ने शहर कोतवाली पुलिस को पत्र लिखकर इस मामले की आख्या मांगी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बाननगर गांव निवासी मुकेश का वर्ष 2014 में काली नदी के पास शव पड़ा मिला था। मुकेश के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी थी। मुकेश के परिजनों ने इस मामले में मानवाधिकार आयोग से शिकायत की थी, जिसके बाद मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए सीबीसीआईडी को इस मामले की जांच करने के आदेश दिए थे, जिसके बाद सीबीसीआईडी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। सीबीसीआईडी के मेरठ खंड अधिकारी ने शहर कोतवाली को पत्र लिखकर इस मामले की आख्या मांगी है। पुलिस आख्या तैयार करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed