फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एसडीएम ने आरा मशीन उखड़वा कर थाने भिजवाई

एसडीएम ने आरा मशीन उखड़वा कर थाने भिजवाई

Sat, 04 May 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने आरा मशीन उखड़वा कर थाने भिजवाई
चरथावल। प्रशासनिक अधिकारियों और वन विभाग की टीम के कस्बे में चल रही अवैध आरामशीन के खिलाफ चलाए गए अभियान से हड़कंप मच गया। एक आरा मशीन को उखड़वाकर थाने में खड़ी कराई गई है। चेकिंग के दौरान अन्य आरा मशीन संचालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

शनिवार शाम थानाभवन मार्ग पर चल रही आरा मशीनों पर सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र, थाना प्रभारी राजीव कुमार और वन विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। मौके पर अवैध रूप से संचालित एक आरा मशीन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की गई है। हालांकि भनक लगने पर अधिकांश आरा मशीन संचालक फरार हो गए। एसडीएम सदर ने वन विभाग ने कर्मचारियों से मशीन को उखड़वा कर थाने भिजवाया। एक आरोपी के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि शनिवार का अवकाश होने की वजह से अधिकांश आरा मशीन बंद मिली और मौके पर संचालक नहीं मिल पाए। चरथावल नहर से चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज तक संचालित कई मशीनों को अफसरों ने चेक किया गया। मौके पर सिर्फ एक मशीन का लाइसेंस मिला है। उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस के चल रही आरा मशीनों को चिह्नित कर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed