फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 06 Mar 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। एक गांव निवासी किशोरी को दो दिन पूर्व दो युवकों ने एक किशोरी को अगवा कर लिया। नशीला पदार्थ सुुंघाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद सहारनपुर जिले की सीमा पर छोड़ कर फरार हो गए। पीड़िता ने दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो अधिनियम और एक आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सदर ने गांव पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को दो मार्च को दो युवक जबरन बाइक पर अगवा कर ले गए थे। गांव के पास एक मुर्गी फार्म पर ले जाकर उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे सहारनपुर जिले के थाना बड़गांव की सीमा पर छोड़ कर फरार हो गए। पीड़िता ने एक राहगीर के फोन से परिजनों को घटना सूचना दी। इस पर परिजन पीड़िता को घर लेकर आए और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पड़ोसी गांव के युवक लोकेश का फुफेरा भाई अरविंद था। लोकेश उनके गांव में दूध लेने आता था। लोकेेश ने ही अपने फुफेरे भाई अरविंद से उसका परिचय कराया था। आरोप है कि लोकेश भी पूर्व में उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका था। घटना के बाद मामले में सुलहनामा कराने के प्रयास चलते रहे। लेकिन सोमवार की रात परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ सदर और थाना प्रभारी राजीव कुमार ने गांव जाकर पीड़िता और उसके परिजनों से घटना की जानकारी की। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के बाद पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की ओर से आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed