फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ससुराल वालो ने विवाहिता को जिंदा जलाया

ससुराल वालो ने विवाहिता को जिंदा जलाया

Sat, 15 Dec 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ससुराल वालो ने विवाहिता को जिंदा जलाया
भोपा। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जलाई गई विवाहिता की तीन दिन बाद मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति, देवर व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव जटमुझेड़ा निवासी ब्रिजेश कुमार ने भोपा थाने में तहरीर दी। बताया कि उसने बेटी अंजलि की शादी करीब दो साल पूर्व भोपा निवासी आशुतोष उर्फ विक्की शर्मा के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। इसे लेकर कई बाद दोनों पक्षों के बीच बैठक भी हुई, जिसमें ससुराल पक्ष द्वारा हर बाद माफी-तलाफी कर बात को खत्म किया जाता रहा। इसके बावजूद ससुराल में अंजलि का उत्पीड़न लगातार जारी रहा। पीड़ित पिता के अनुसार, तीन दिन पूर्व पति विक्की, देवर निक्की व ससुर अनिलकांत ने अंजलि के साथ मारपीट करने के बाद उसके ऊपर केरोसिन डालकर उसे जीवित ही जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी अंजलि को ससुराल पहुंचे परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था। मेरठ के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान अंजलि की मौत हो गई। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, कस्बा निवासी निधि वालिया ने भी पति हरीश वालिया, सास राधा, संदीप व कुलदीप निवासीगण अंबाला के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed