{"_id":"5bbe4855867a55285c322ade","slug":"131539197013-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ को लेकर बामनहेड़ी में दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ को लेकर बामनहेड़ी में दो पक्ष भिड़े
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गांव बामनहेड़ी में महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के दस से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बामनहेड़ी निवासी पप्पू और नरेश पक्ष के बीच कई दिन से तनातनी चल रही थी। मामला महिलाओं से छेड़छाड़ का बताया जा रहा है, जिसमें कई दिन से सुलहनामे के भी प्रयास किए जा रहे थे। बुधवार को दोनों पक्षों के बीच फिर से इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसने बड़े विवाद का रूप ले लिया। इसके बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए, जिनके बीच जमकर संघर्ष के साथ ही पथराव भी हुआ, जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाते हुए पप्पू व नरेश को हिरासत में भी ले लिया। संघर्ष में एक पक्ष से पप्पू, वासु, कपिल, शेखर, राहुल, प्रदीप, सोनू, टिंकू, फिल्टर, मनोज व अनिल और दूसरे पक्ष से नरेश, शुभम उर्फ भोला, कुलदीप, मूलचंद, सुनील, प्रेमपाल, बबलू व पूजा घायल हो गए। सभी घायलों का पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। देर शाम तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।