{"_id":"5b941797867a557fed5e8899","slug":"131536432023-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 साल की बेटी भोपा रोड स्थित स्कूल की छात्रा है। आरोप है कि घर से रोजाना स्कूल आते-जाते समय एक युवक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता है। पीड़िता ने इस संबंध में परिजनों को बताया तो शुक्रवार को छात्रा के परिजन भी उसके साथ ही स्कूल चल पड़े। परिजनों के अनुसार, भोपा रोड स्थित मॉल के पास आरोपी सड़क किनारे खड़ा मिला, जिसने रोजाना की भांति छात्रा के साथ छेड़खानी की। इस पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया, लेकिन वह छूटकर भाग निकला। पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी गांधीनगर निवासी अरुण है, जिसे जेल भेज दिया गया है।
घर में घुसकर मारपीट
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर निवासी मोनू ने तहरीर देकर बताया कि सुभाषनगर निवासी शैंकी और विक्की से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने अपने तीन-चार साथियों के साथ मोनू के घर में घुसकर गाली-गलौच की। विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।