{"_id":"5b75d30242c7921dc4090da7","slug":"131534448386-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी को जेल भेजा
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी। एक गांव निवासी छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 अगस्त को स्कूल जाते वक्त क्षेत्र के ही युवक ने उसका हाथ पकड़ कर खींच लिया। शोर मचाने पर आरोपी उसकी चुनरी को उसके मुंह में ठूंस कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी युवक सोनू के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सिक्के देने पर छात्र को बस से उतारा
रतनपुरी। गांव बड़सू निवासी अक्षय पुत्र योगेश रतनपुरी के इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। बृहस्पतिवार की दोपहर में छुट्टी के बाद जब वह खतौली डिपो की रोडवेज बस से अपने गांव जा रहा था। छात्र ने किराए के रूप में बस कंडक्टर को सिक्के दिए। बस परिचालक ने सिक्के लेने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं कंडक्टर ने छात्र को गांव कैलाशनगर के पास बस से उतार दिया। पीड़ित छात्र ने थाने पहुंचकर बस परिचालक के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।