फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल

दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल

Tue, 26 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल
दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल
विज्ञापन

भोपा। रास्ते में चारपाई बिछाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव बाकरनगर में एक पक्ष के कुछ लोग रास्ते में चारपाई डालकर बैठे हुए थे। जब दूसरे पक्ष की महिला ऊषा ने इसका विरोध किया, तो इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गालीगलौज और कहासुनी के साथ मारपीट प्रारंभ हो गई। मारपीट में ऊषा सहित उसकी लड़की प्रति और लड़का मनीष घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष से भी घायल होना बताया गया है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है।

गंगनहर में युवक को तलाश
भोपा। पुरकाजी गंगनहर में गिरी कार के दौरान नहर में डूबे गाजियाबाद के युवक को तलाशते हुए परिजन भोपा पहुंचे। पीछे से गंगनहर में तैरते आ रहे शव को कार सवार होने के अंदेशा के चलते भोपा पुलिस ने तैराक के माध्यम से शव को बाहर निकलवाया। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। दो दिन पूर्व घूमने के लिए हरिद्वार जा रहे गाजियाबाद निवासी युवकों की कार पुरकाजी क्षेत्र में गंगनहर में गिर गई थी, जिसमें कार सवार चालक अंकुर तो किसी तरह बाहर निकल आया था, लेकिन उसका साथी टिंकू पानी में समा गया था। इस बीच परिजन टिंकू को तलाश कर रहे हैं। भोपा गंगनहर में तैरते शव को टिंकू का समझते हुए परिजनों ने भोपा पुलिस के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया तो वह शव उसका का नहीं निकला। उधर, तीन दिन पूर्व पुरकाजी निवासी इमरान भी किसी तरह गंगनहर में गिर गया था, जिसकी तलाश में पुरकाजी निवासी इकबाल और भूरा भोपा पहुंचे और शव की शनाख्त की। वह शव भी इमरान का भी नहीं था। पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया। शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed