फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भैंसी में किसान की हत्या के कारणों का पुलिस को भी पता नहीं चला

भैंसी में किसान की हत्या के कारणों का पुलिस को भी पता नहीं चला

Thu, 14 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
भैंसी में किसान की हत्या के कारणों का पुलिस को भी पता नहीं चला
अभी तक किसान की हत्या का कारण मालूम नहीं चला
विज्ञापन

खतौली। गांव भैंसी में किसान की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। किसान की हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। करीब सात माह पूर्व पुलिस ने आगरा लैब में मृतक किसान का विसरा भेजा था, जिसकी रिपोर्ट आज तक थाने में नहीं पहुंच सकी है। मृतक किसान के परिजन भी विसरा रिपोर्ट देखने को तरस गए हैं। इस हत्याकांड की विवेचना भी अधूरी पड़ी है।
गांव भैंसी निवासी किसान श्रीनिवास शर्मा (57) पुत्र जगदीश पिछले वर्ष 13 अक्तूबर की रात को करीब आठ बजे घर से निकला था। देर रात तक श्रीनिवास घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसको काफी जगह तलाश किया। परिजनों ने रात में ही श्रीनिवास के लापता होने की सूचना पुलिस को दे दी थी। 14 अक्तूबर की सुबह से ही परिवार के लोग श्रीनिवास को तलाश करने में लगे हुए थे। दोपहर को रेलवे लाइन के निकट श्मशान घाट के पास स्थित नेपाल के गन्ने के खेत में श्रीनिवास की शव परिजनों को पड़ा मिला था। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया किसान की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया था। मृतक किसान के बेटे अभिषेक ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पहले तो इस हत्या को हार्टअटैक होना मान रही थी। पीएम रिपोर्ट आने पर किसान की मौत हार्टअटैक से होने की पुष्टि नहीं हुई थी। परिजन लगातार पुलिस को बता रहे थे कि श्रीनिवास की हत्या की गई थी। परिजनों की संतुष्टि के लिए पुलिस ने मृतक का विसरा लेकर जांच के लिए आगरा भेज दिया था। विसरा भेजे भी 7 माह का समय बीत चुका है। अब तक विसरा रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस को भी अभी तक पता नहीं चल सका कि किसान की मौत कैसे हुई थी।
विज्ञापन

डीएम व सांसद से भी मिला अभिषेक शर्मा
आरएसएस के खतौली खंड विद्यार्थी प्रमुख अभिषेक शर्मा ने बताया कि पिता के हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर वह डीएम से मिला। इनके अलावा सांसद डा. संजीव बालियान से कई बार मिला। इसके बावजूद पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस ने विसरा लेकर आगरा लैब भेजा था। करीब सात माह का समय बीत चुका है, अब तक रिपोर्ट नहीं आई है। वह रिपोर्ट देखने के लिए थाने के चक्कर काटकर थक हार चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आगरा लैब से विसरा रिपोर्ट मंगवाने के लिए कई बार रिमांडर भेजा जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक विसरा की रिपोर्ट नहीं आ सकी है। रिपोर्ट आने पर हत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। विसरा रिपोर्ट आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।-
अंबिका प्रसाद भारद्वाज, इंस्पेक्टर, खतौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed