{"_id":"5af8863f4f1c1be3408b51d2","slug":"131526236735-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारी, मेरठ रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को गोली मारी, मेरठ रेफर
Updated Mon, 14 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर।
शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात को बोलेरो सवार दो लोगों ने एक युवक के सीने में गोली मार कर दी। युवक को गंभीर अवस्था में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो लोगों को कोतवाली में बैठाया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में लगी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के खांजापुर निवासी इंदू पत्नी महेश के घर पर उसका परिचित नई मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गणेशपुरी निवासी अर्पण मित्तल पुत्र सुरेंद्र किसी कार्य से आया था। आरोप है कि जब अर्पण मित्तल बैठक में उसके देवर सूरज से बैठा बात कर रहा था, तो उसी समय प्रेमपुरी निवासी मोहित तथा शामली स्टेंड निवासी पराग बोलेरो में सवार होकर आए। आरोप है कि घर में घुसकर गालीगलौज करते हुए अर्पण के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से अर्पण पर फायरिंग की, जिसमें एक गोली अर्पण के सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। आरोप है कि अर्पण को बचाने के लिए जब इंदू के परिवार के लोग आए, तो हमलावरों ने उन पर भी फायरिंग की। हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने इंदू की तहरीर पर मोहित और पराग के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।