फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कमेटी के रुपये हड़पे

कमेटी के रुपये हड़पे

Fri, 11 May 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
कमेटी के रुपये हड़पे
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के रामपुरी की शहानी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मोहल्ले के ही युवक के यहां दो लाख रुपये की कमेटी डाली थी, जिसके एक लाख 30 हजार रुपये आरोपी पर बकाया थे। कमेटी के रुपये मांगने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उसका शांति भंग में चालान कर दिया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


भाभी से रेप का प्रयास
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने अपनी भाभी के साथ रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। शहर कोतवाली पर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने इस संबंध में तहरीर दी। बताया कि रात्रि में वह किसी कार्य से घर का सामान लेने के लिए बाहर गया था। आरोपी है कि उसके भाई ने अपनी भाभी के साथ रेप किया प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जब वह घर आया तो आरोपी भाई ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अवैध दवाइयों के साथ पकड़ा
मुजफ्फरनगर। औषधि विभाग ने अवैध रूप से दवाइयों का कारोबार करने वाले एक युवक को पकड़ा है। मौके से दवाइयां भी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया बांस निवासी दानिश ने दवाइयों का कारोबार कर रखा है। सूचना मिली थी कि वह दवाईयों का अवैध रुप से कारोबार करता है। औषधि विभाग ने दानिश के घर पर छापा मारा। वहां अवैध रूप से बेची जा रही दवाइयां बरामद हुई। बरामद दवाइयों की कीमत करीब अस्सी हजार रुपये बताई गई है। ड्रग इंस्पेक्टर ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। मकान पर अवैध कब्जा करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी महिला अनारो को जेल भेजा है। कंबल वाला बाग निवासी धर्मवीर बालियान ने शहर कोतवाली में यह मामला दर्ज कराया था।


लूटपाट करने के आरोपी बंदी
मुजफ्फरनगर। होटल पर ट्रक चालक के साथ मारपीट कर लूटपाट करने के आरोपी जावेद निवासी मदीना कॉलोनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 26 अप्रैल को नई मंडी के मुकेश त्यागी ने यह मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed