{"_id":"5af348bf4f1c1b5f098b8fde","slug":"131525893311-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को अगवा कर पंचायत में दी बहू बनाने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को अगवा कर पंचायत में दी बहू बनाने की धमकी
Updated Thu, 10 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को अगवा कर पंचायत में दी बहू बनाने की धमकी
भोपा। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव से तीस अप्रैल को एक युवती को लेकर फरार हुए आरोपी के खिलाफ भोपा थाने में भाई की ओर से तहरीर दी गई। आरोप है कि पहले भी युवक दो बार उसकी बहन का अपहरण कर चुका है। मामले में जेल में रहने के बाद भी उसने फिर उसकी बहन को अगवा कर लिया।
बुधवार को थाना प्रभारी बीपीएस यादव से मिले भाई ने गांव के ही एक युवक पर उनकी बहन को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया। बताया कि गत वर्ष भी आरोपी उसकी बहन को बहला फुसला कर ले गया था। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। उन्होंने अपने बहन को बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में भेजा था। आरोप है कि वहां से आरोपी युवक उसकी बहन को फिर से अगवा कर ले गया। बताया कि इस मामले में बिरादरी की पंचायत भी हुई, जिसमें आरोपी ने उसकी बहन को गांव में ही बहू बना कर रखने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।