{"_id":"5ae8b41b4f1c1b63098b777e","slug":"131525199899-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से अश्लील हरकत करने वाले दुकानदार पर पोक्सो केस, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से अश्लील हरकत करने वाले दुकानदार पर पोक्सो केस, जेल भेजा
Updated Wed, 02 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी दुकानदार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पीड़िता की मां की ओर से यह मुकदमा दर्ज कराया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी सोमवारो बंजारान मोहल्ले के दुकानदार पंकज पुत्र सुरेशचंद की दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकानदार ने सामान देने के बहाने किशोरी को दुकान के अंदर बुलाया था। आरोप है कि अंदर ले जाकर दुकानदार ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत की। किशोरी के शोर मचाने पर लोगों को ध्यान उस ओर गया। इसी बीच किशोरी के दुकान से नहीं आने पर उसकी बड़ी बहन उसे देखने दुकान पर आ गई। किशोरी का शोर सुनकर वह दुकान के अंदर गई और आरोपी दुकानदार को पकड़ लिया। बाद में लोगों ने आरोपी दुकानदार की धुनाई करके उसे सिटी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की ओर से आरोपी दुकानदार पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया।
गोकशी के आरोपी को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने गोकशी के आरोपी किदवईनगर निवासी अरशद को चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसे 180 किलो मांस के साथ पकड़ा था, जबकि उसका भाई फरार हो गा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।