फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कूकड़ा मंडी की दो दुकानों में चोरी

कूकड़ा मंडी की दो दुकानों में चोरी

Sun, 18 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कूकड़ा मंडी की  दो दुकानों में चोरी
कूकड़ा मंडी की दो दुकानों में चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की कूकड़ा मंडी में चोरों ने दो दुकानों में चोरी कर ली। नईमंडी क्षेत्र के पटेलनगर निवासी अभिनव अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि कूकड़ा मंडी में उसकी दुकान है। सेंध लगाकर चोरों ने दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। नई मंडी निवासी निश्चिंत मित्तल पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कूकड़ा मंडी में उसकी भी दुकान है। रात में चोरों ने दुकान के ताले तोड़ कर लैपटॉप, व्यापार संबंधी दस्तावेज और 32 हजार रुपये चोरी कर ली है। पुलिस ने दोनों रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मकान में घुसकर महिला से मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी नौरंग ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मोहल्ले की रहने वाले एक महिला मामूली कहासुनी के चलते उसके घर में अपनी दो बेटियों के साथ घुस आई और उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

देवरानी से मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड की वर्षा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी जेठानी ने मामूली कहासुनी होने पर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि जब उसकी जेठानी उसके साथ मारपीट कर रही थी, तो उसका जेठ भी घर पर ही था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या का प्रयास
मुजफ्फरनगर। ससुराल वालों पर विवाहिता ने हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
सरवट निवासी खुशबू ने सिविल लाइन पुलिस बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसका निकाह न्यामू में हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले तभी से एक बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते आ रहे हैं। पहले उन्होंने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास भी किया था। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। बाद में ससुराल वाले उसे यहां सरवट रोड पर कार से फेंक कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

लूट का वांछित दबोचा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने लूट के आरोपी को दबोच कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि कूकड़ा निवासी अंकुर पुत्र प्रहलाद सिंह लूट के मामले में वांछित चल रहा था। उप निरीक्षक करण नागर ने एक सूचना के आधार पर आरोपी को भोपा पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed