{"_id":"5a30249e4f1c1b9e678c1369","slug":"131513104542-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी कर लाई गई 37 लाख की शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करी कर लाई गई 37 लाख की शराब पकड़ी
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्करी कर लाई गई 37 लाख की शराब पकड़ी
मुजफ्फरनगर। आबकारी विभाग ने हरियाणा से तस्करी कर गोरखपुर ले जाई जा रही भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई शराब की कीमत 37 लाख रुपये बताई गई है। इस शराब को ट्रक में भर कर अंडों की बिल्टी पर गोरखपुर भेजा जा रहा था। आबकारी अधिकारी इस गिरोह में लिप्त अन्य तस्करों की तलाश में लगी है।
मंगलवार सुबह एक सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने शहर कोतवाली के गांव मलीरा में घेराबंदी की। कुछ देर बाद आए एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक चालक ने अंडो की बिल्टी दिखाई। जिसमें अंडे पूनम फूड. बरवाला (हरियाणा) से गोरखपुर जा रहे थे। टीम ने ट्रक को चेक किया तो 1000 पेटी क्रेजी रोमिया और 100 पेटी ब्लू मूड शराब की बरामद हुई, जिसकी कीमत 37 लाख रुपये बताई गई। टीम ने दो तस्करों अशोक पुत्र रामचंद्र निवासी फरीदपुर छजलेट मुरादाबाद और विजय पुत्र रमेशचंद्र निवासी सरना भीमताल नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों ने बताया कि वह हरियाणा के बरवाला से शराब लेकर आ रहे हैं तथा उन्हें यह शराब गोरखपुर लेकर जानी थी।