{"_id":"5a298c554f1c1b193e8b7451","slug":"131512672341-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बरसाई गोलियां, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर बरसाई गोलियां, रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला राधिकापुरम में रंगदारी नहीं देने पर युवक ने घर के बाहर गोलियां बरसा कर दहशत फैला दी। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूछताछ के लिए कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है।
नईमंडी थाना क्षेत्र के राधिकापुरम निवासी ललित कुमार पुत्र डॉ जेपी सिंह ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके भाई और बहन पांच दिसंबर को घर के बाहर पालतू कुत्तों को खाना खिला रहे थे। तभी एक युवक ने कुत्ते के ऊपर बाइक चढ़ा दी। आरोप है कि जब उसके भाई-बहन ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। आरोपी कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ फिर मौके पर पहुंचा और पीड़ित के घर के बाहर फायरिंग कर दी। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। ललित कुमार का कहना है कि आरोपी ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। शीघ्र रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कुछ युवकों से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।