फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धमकी देने वाले आरोपी को जेल भेजा

धमकी देने वाले आरोपी को जेल भेजा

Fri, 19 Oct 2018 11:41 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
धमकी देने वाले आरोपी को जेल भेजा
गवाही देने पर दी थी हत्या की धमकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बेटे की हत्या के मामले में हाजी शेर को हत्या की धमकी देने के मामले के आरोपी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया।
शहर कोतवाली के खालापार निवासी हाजी शेर के पुत्र बिल्लू की कई साल पहले हत्या कर दी गई थी। हत्या का यह मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। गत दिवस हाजी शेर पक्ष की गवाही होनी थी। आरोप है कि जब हाजी शेर और परिजन गवाही देने अदालत में पहुंचे तो उन्हें आरोपी याहिया निवासी बाग जानकीदास मिला, जिसने गवाही देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। लोगों ने याहिया को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
घर में घुस कर किया हमला
मुजफ्फरनगर। कुछ लोगों ने मकान में घुस कर महिलाओं समेत कई लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। शहर कोतवाली के सलेमपुर निवासी सुम्मारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि पड़ोसी से रास्ते में कटिया बांधने को लेकर विवाद हो गया। इसी को लेकर सतबीर, ओमवीर आदि ने घर में घुसकर उसके पुत्र मनोज व उसकी पत्नी राजदुलारी, पुत्रवधु छोटी पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

दो किशोरियों का अपहरण
मुजफ्फरनगर। शहर और नई मंडी क्षेत्र से दो किशोरी गायब हो गई। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज कराया है। शहर कोतवाली क्षेत्र की किशोरी चार दिन पहले अचानक लापता हो गई। परिजनों ने मोहल्ले के ही शादाब के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। नई मंडी कोतवाली पर शांतिनगर निवासी किशोरी के परिजनों ने मोहल्ला पटेलनगर के संजय के विरुद्ध नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैगैस्टर में निरुद्ध
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने लूट के दो आरोपियों रामवीर निवासी बडकली व सोनू निवासी सादपुर को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है।
सड़क हादसों में महिलाओं समेत कई राहगीर घायल
मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र में बघरा बस स्टैंड पर हुए हादसे में छतेला निवासी नजर मोहम्मद पुत्र मसीद, इशरत पत्नी रिजवान, मौहम्मद सईद पुत्र अब्दुल वहीद व कायनात पत्नी नजर मोहम्मद घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामपुर तिराहे के पास हुए सड़क हादसे में शाहनवाज पुत्र अनीस निवासी कासोपुर छपार, सुनीत पुत्र देवी चंद, मेघराज पुत्र नकलीराम, राहुल पुत्र मेघराज, निवासीगण रामपुर घायल हो गए। जाट कालोनी निवासी राहुल शर्मा एटूजेड कालोनी के पास हुए सड़क हादसे में घायल हो गया।

युवक से मारपीट
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर कुछ लोगों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। गांधी कालोनी निवासी आकाश को कुछ लोगों ने महावीर चौक पर मापीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed