फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पांच लाख की रंगदारी मांगी

पांच लाख की रंगदारी मांगी

Fri, 03 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख की रंगदारी मांगी
रंगदारी न देने पर किया अपहरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कुछ बदमाशों ने बझेड़ी के युवक से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। न देन पर युवक का अपहरण कर लिया और उसे मारपीट कर अधमरा कर दिया। अपहरणकर्ता युवक को अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
नई मंडी कोतवाली पर इस संबंध में बझेडी के बदर पुत्र रूस्तम अली ने मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसका भाई साजिद के मोबाइल फोन पर 9 अक्तूबर से फोन आ रहे थे। फोनकर्ता उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था और रंगदारी न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि 25 अक्तूबर को उसका भाई साजिद खेतों पर गया था। इसी दौरान कार सवार पांछ छह बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। साजिद घर नहीं आया तो उसकी तलाश की गई। इसी दौरान उसके फोन पर साजिद का फोन आया, जिसने बताया कि वह एसकेएस स्कूल के पास है और उसकी हालत गंभीर है। इस पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साजिद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसने बताया कि कार सवारों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और स्कूल के पास फेंक कर फरार हो गए।पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल
भोपा (मुजफ्फरनगर)। झाड़ फूंक करने वाले वृद्ध को टाटा ऐस ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। भोपा के कादीपुर निवासी सतपाल उर्फ भगत झाड़फूंक का कार्य करता है। वह मुजफ्फरनगर जा रहा था ।कासमपुर के पास सामने से आ रहे एक टाटा ऐस ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed