{"_id":"59c2c3854f1c1bac688b59c8","slug":"131505936261-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम घुटने से हुई थी बुर्कानशी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दम घुटने से हुई थी बुर्कानशी की मौत
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दम घुटने से हुई थी महिला की मौत
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। ट्रक के केबिन में महिला की मौत दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक फरार चालक सोमवार को सीतापुर से ट्रक में स्क्रैप भरकर चला था। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
मंसूरपुर के गांव जड़ौदा में धर्मकांटे पर मंगलवार को सीतापुर निवासी चालक अनीस ट्रक का वजन कराने पहुंचा था। धर्मकांटे के कर्मचारी ने ट्रक के केबिन में बुर्कानशी महिला का शव देख लिया था। पोल खुलने के डर से चालक वहां से फरार हो गया था। इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत दम घुटने से हुई है। जांच करने पर पता चला है कि चालक अनीस सीतापुर से सोमवार को ट्रक में स्क्रैप भरकर जड़ौदा में किसी फैक्ट्री में डालने के लिए चला था। चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम को सीतापुर भेजा गया है। चालक के पकड़े जाने पर महिला की मौत की हकीकत का पता चल सकेगा।